शाशिन्द्र सिंह राणा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर कारगिल विजय दिवस मनाया

श्री गोकुल समाज सेवा संस्थान अशोकनगर के सदस्यों द्वारा स्थानीय पछाड़ी खेड़ा चौराहे पर स्थित शाशिन्द्र सिंह राणा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर कारगिल विजय दिवस मनाया

अशोकनगर मध्य प्रदेश

अशोकनगर भारत माता की जय ,वंदे मातरम के जयघोष लगाए वही श्री गोकुल समाज सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया किकारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। इस बीच संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक चौबे, संरक्षक दयाराम नायक, सुमत कुमार राय, आनंद शर्मा बकुल रानी त्रिपाठी, सदस्य यशु राय, दीपक शर्मा आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks