जनपद में आई गंगा की बाढ़ से सोरों, सहावर व पटियाली क्षेत्र के 43 से अधिक गांव प्रभावित

जनपद में आई गंगा की बाढ़ से सोरों, सहावर व पटियाली क्षेत्र के 43 से अधिक गांव प्रभावित

कासगंज, । जनपद में आई गंगा की बाढ़ से सोरों, सहावर व पटियाली क्षेत्र के 43 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों के खेतों में खड़ी फसलों को भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं। नुकसान की रिपोर्ट राहत आयुक्त के यहां भेजी जाएगी।

मंगलवार को डीएम हर्षिता माथुर ने उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी व राजस्व अधिकारियों को गंगा की बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं। गंगा की बाढ़ में सोरों के तीन, सहावर के दो व पटियाली के 37 गांवों में बाढ़ से फसलों को नुकसान हुआ है। बाढ़ में मक्का, बाजरा, अरबी, मूंगफली व धान की फसलों को नुकसान हुआ है। कषि व राजस्व विभाग के अधिकारी किसानों को हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट बनाएंगे। डीएम के द्वारा यह रिपोर्ट राहत आयुक्त को भेजी जाएगी। जिससे किसानों को नुकसान का मुआवजा मिल सके।

जलस्तर में कमी, बाढ़ का खतरा बरकरार नरौरा बैराज से गंगा में भले ही पानी का डिस्चार्ज कम हुआ हो लेकिन बाढ़ का खतरा बरकार है। हरिद्वार व बिजनौर बांध से लगातार एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा के जलस्तर में दोबारा वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को नरौरा से गंगा में 91891 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार व बिजनौर बांध पर पानी का दबाव बढ़ रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks