
*कोतवाली के सामने चोरी की बड़ी बारदात*
एटा,जैथरा – कस्वा मे चोरी चर्चा का विषय बन हुई है, मंगलबार की रात चोरो ने दुस्साहसिक कदम उठाकर पुलिस को सीधी चुनौती दी।कोतवाली के नाक के नीचे से दो प्रतिस्ठानों से चोरो ने बड़ी ही कुशलता से चोरी की,पुलिस को कानो कान खबर नहीं लगी ।
कोतवाली के ठीक सामने कोमल मेडिकल स्टोर व इसी से सटा हुआ डॉक्टर विनय प्रताप का क्लिनिक से अज्ञात बदमाश लाखो का माल साफ कर गए,पुलिस सोती रही।
आज सुबह जब मेडिकल स्वामी ने अपना मेडिकल यथावत समय खोला तो उसने देखा साइड बाला सटर खुला हुआ दिखाई दिया,उसने फिर अपने घर से परिवारी जनो को बुलाकर अवगत कराया तब मेडिकल स्वामी व डॉक्टर विनय प्रताप ने अपनी अपनी ओर से कोतवाली मे तहरीर दी तब कोतवाली इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्वामी व डॉक्टर साहब को भरोसा दिया जल्द से जल्द चोरी का खुलासा होगा सभी चोरो को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा