290 नजर के चश्मे व 70 महिला बंदियों के लिए साड़ियों और सूट का वितरण किया

अलीगढ़,जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध जरुरतमंद बंदियों के सहायतार्थ हेतु आज सामाजिक संस्था “गुलदस्ता सोसाइटी” अलीगढ़, के अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल जी ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ कुल 290 नजर के चश्मे व 70 महिला बंदियों के लिए साड़ियों और सूट का वितरण किया । उल्लेखनीय है कि पूर्व में गुलदस्ता सोसायटी की ओर से आयोजित वृहद चिकित्सा शिविर में 254 पुरुष बंदियों और 36 महिला बंदियों को नेत्र परीक्षण के बाद चश्मा लगाने की सलाह दी थी, जिसके सभी पात्र चिन्हित बंदियों को आज जिला कारागार अलीगढ़ में आयोजित संक्षिप्त समारोह में चश्मे व दैनिक आवश्यकताओं के अन्य सामान वितरित किए l संस्था द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराए गए इन संसाधनों को पाकर उनके चेहरे खिल उठे l इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री बृजेंद्र सिंह यादव जी ने संस्था के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा के आपकी संस्था बंदियों के हित में जो कार्य कर रही है उनसे कारागार में निरुद्ध बंदियों के ऊपर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है l इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल जी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदी किन्ही परिस्थितियोंवश आज कारागार में है इन्हें भी सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है और यदि इन्हें प्रोत्साहित किया जाता रहा तो मेरा विश्वास है कि बड़े से बड़ा अपराधी भी एक सभ्य नागरिक का आचरण करने लगेगा l इस अवसर पर यहां प्रमुख रूप से उपस्थित जेलर श्री कमलेश प्रताप सिंह जी जेल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक गुप्ता जेल प्रभारी श्री सुरेश कुमार, डिप्टी जेलर श्री राजेश कुमार आर्य, श्री प्रिय कुमार मिश्र के अलावा संस्था के सचिव खिजर अहमद, हाजी मोहम्मद दिलशाद, हाजी मोहम्मद, आबाद, हाजी मुख्तार, विनय अग्रवाल, सुशील गुप्ता, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, डॉ ओमवीर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, शीलू चंदेल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks