
एटा― सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत चलाया गया अभियान, यातायात नियमों का पालन न करने वालों के किये गए चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में *"सड़क सुरक्षा पखवाड़ा"* के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 25.07.2023 को अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत यातायात नियमों का पालन न करने वाले *37 पुलिसकर्मियों सहित कुल 247* वाहनों का एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान किया गया तथा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।