प्राथमिक विद्यालय से पुलिस ने अवैध कब्जे हटवाए

प्राथमिक विद्यालय से पुलिस ने अवैध कब्जे हटवाए

एटा,अलीगंज। ब्लॉक अलीगंज के नयागांव स्थित सरकारी विद्यालय पर दबंगों ने कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा, जिसकी शिकायत बीएसए, एबीएसए कार्यालय पर की गई। अलीगंज एबीएसए ने विद्यालय पर अवैध कब्जा, निर्माण की शिकायत एसडीएम अलीगंज से की। एसडीएम अलीगंज ने नयागांव पुलिस को शीघ्र विद्यालय भवन भूमि पर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। एसडीएम अलीगंज वेदप्रिय मोर्य के निर्देश पर विद्यालय भवन भूमि को खण्ड शिक्षाधिकारी, नयागांव पुलिस ने कब्जा मुक्त कराया।

व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को गिर्नाइं समस्याएं

एटा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने लखनऊ में हुई बैठक में भाग लिया। वहीं एटा की समस्याओं से अवगत कराया।

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भी व्यापारियों की बैठक में पहुंचे। व्यापारियों ने जो समस्या रखी उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों पर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। एटा नगर में डाली गई सीवर लाइन में व्याप्त अनेक समस्याओं एवम उनके समुचित समाधान के बारे में बताया गया। इस बैठक में राकेश वार्ष्णेय, दिनेश गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय बंटी, धर्मेंद्र पाल सिंह, गणेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, डेविड जैन, अमित गुप्ता, संजीव जैन, संजीव वार्ष्णेय, आलोक जैन, रविंद्र वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, विवेक दीक्षित, विकास जैन, चीना अग्रवाल, अंजली गहलोत, मंजू वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता आदि पदाधिकारी रहे।

तमंचा दिखाकर किया हमला, घायल

एटा। थाना निधौलीकलां के गांव नगला ढिलाई निवासी दुर्वेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार जून को गांव के ही आरोपी सतीश सहित पांच आरोपियों ने तमंचा दिखाकर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks