उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के मीडिया अधिकारी ध्यान दें राज्य महा अधिवेशन की करें तैयारी अपनी सक्रियता स्पष्ट करें

उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के मीडिया अधिकारी ध्यान दें राज्य महा अधिवेशन की करें तैयारी अपनी सक्रियता स्पष्ट करें
श्री राम केसरी
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन
नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम केसरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से राज्य महा अधिवेशन होने जा रहा है उपरोक्त राज्यों से संबंधित समस्त ब्लॉक लेवल से लेकर राष्ट्रीय लेवल के मीडिया अधिकारी कृपया ध्यान दें तन मन धन से सहयोग प्रदान करें एवं राष्ट्रीय कमेटी के निर्देशों का पालन करें राज्य महाधिवेशन को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को टुकड़ों में बांटने की कोशिश की जा रही है इसलिए विभिन्न राज्यों में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के बढ़ते हुए आंदोलन को तोड़ने की नाकाम कोशिश भी की जाएगी और हो भी रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को टुकड़ों में बांटने के उद्देश्य छोटे-छोटे संगठनों को बनवाया जा रहा है और उन्हें फंडिंग की व्यवस्था की जा रही जिससे पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठित होने न दिया जाएं।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य मीडिया पालिका की स्थापना कराना, मीडिया कल्याण बोर्ड की स्थापना कराना, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू कराना, देश के सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का जनगणना कराना सहित कई प्रमुख मुद्दे हैं जैसा कि आप को बराबर अवगत कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठित होकर आंदोलन न करने पाए इसलिए तरह-तरह की रणनीति पत्रकार विरोधियों द्वारा बनाई जा रही है।
उन्होंने समस्त भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों तथा पत्रकार बंधुओं सामाजिक कार्यकर्ताओं संवाददाता एवं संवाद सूत्रों से अपील किया है कि आप एक सूत्रीय कार्यक्रम चलाएं संगठित होकर आवाज बुलंद करें।
किसी भी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विरोधी लोगों के झांसे में न आएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks