सैल्यूट तिरंगा संगठन की तिरंगा यात्रा – 1 अगस्त से 15 अगस्त 2023

सैल्यूट तिरंगा संगठन की तिरंगा यात्रा – 1 अगस्त से 15 अगस्त 2023

प्रिय पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों,

हमें खुशी है कि हम आपको सैल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा आयोजित की जा रही “तिरंगा यात्रा” के बारे में सूचित कर रहे हैं। यह यात्रा 1 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलेगी और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता, और अखंडता के महत्वपूर्ण संदेश को प्रमोट करना है।

तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम:

1. यात्रा का आगमन: 1 अगस्त 2023, प्रातःकाल 11 बजे, सैल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा श्रीनगर में डल झील पर शिकारा रैली से यात्रा का उद्घाटन किया जायेगा। जहां संगठन के प्रमुख श्री राजेश झा जी तथा अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रारंभिक भाषण – ध्वजारोहण और प्रतीक्षा रैली का उद्घाटन

2. रैली: यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों में रैलियाँ आयोजित की जाएंगी, यह रैलियाँ लोगों को राष्ट्रीय भावना से जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगी।

3. सामाजिक कार्य: यात्रा के दौरान सैल्यूट तिरंगा संगठन विभिन्न सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेगा, जैसे वृद्धाश्रम और शिक्षा संस्थानों का दौरा।

4. सम्मेलन: 15 अगस्त 2023, सुबह 8 बजे, सैल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा जम्मू में ध्वजारोहण तथा विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमे पूरे हिंदुस्तान से राष्ट्रवादी बंधु शामिल होंगे जिसमे सम्मानित मुख्य अतिथियों के भाषण तथा यात्रा के दौरान हुए सफलताओं का संक्षेपण होगा ।

आज 23 जुलाई को जम्मू में सभी राष्ट्रीय टीम द्वारा प्रेस कांफ्रेंस रखी गई जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने पूरी यात्रा का विवरण बताया तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने पूरे जम्मू कश्मीर के साथ साथ अखंड भारत से भारी संख्या में राष्ट्रवादी बंधुओं के जुड़ने का आव्हान किया वहीं प्रदेश अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन कलाल ने जम्मू कश्मीर के एक एक व्यक्ति द्वारा इस यात्रा में जुड़ने के प्रयासों से सबको अवगत करवाया, जम्मू कश्मीर के बच्चे बच्चे तक तिरंगे की आन बान और शान की जागृति का संदेश पहुंचाने का आव्हान किया, राष्ट्रीय महामंत्री व जम्मू कश्मीर प्रभारी सम्पत सारस्वत बामनवाली ने बताया कि ये पूरी यात्रा पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक है जिसका उद्देश्य केवल आमजन के बीच राष्ट्रवाद की मुहिम को तेज करना है तथा तिरंगे के प्रति सभी के सम्मान को जागृत करना है प्रदेश प्रभारी संजय सर्राफ ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक महोत्सव के रूप में मनाने का आव्हान करते हुए भरोसा दिलाया कि पूरे प्रदेश से एक ऐसा संदेश प्रवाहित करेंगे कि पूरा विश्व तिरंगे की आन बान और शान के लिए कार्य का बहुत बड़ा उदाहरण देगा। वहीं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधांशु माथुर ने पूरे राष्ट्र में गैर राजनीतिक तिरंगा यात्रा के संदेश को पूरे राष्ट्र में मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया ।

आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य दो घोषणाएं की गई जिसमे मोहमद यूसुफ को जम्मू कश्मीर प्रदेश के युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, अंजू टिक्कू, दिनेश कुमार, डॉ पूनम शर्मा, सुखविंदर सिंह, अर्जुन भगत, साहिल मनहास, सुषमा शर्मा को भी विभिन्न पदों पर नामित किया गया।

हम आप सभी मीडिया प्रतिनिधियों को यात्रा के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि आपको एक सार्थक और अनुभवपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त हो।

यात्रा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें:
ईमेल:
फोन नंबर: श्री मुजफ्फर हुसैन कलाल जी – 09001786872

जय हिंद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks