भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर डाला ताला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जलेसर, । बिजली कटौती और वोल्टेज संबंधी समस्याओं के चलते शनिवार को भाकियू किसान गुट के कार्यकर्ताओं ने इसौली बिजलीघर में तालाबंदी कर कर जमकर आक्रोश जताया। क्षेत्रीय एसडीओ हरिओम सोनी के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन के दौरान किसान नेता ठाकुर करण सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। जिस पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे है।
तमाम प्रयासों के बाद भी समस्या का समाधान ना होने पर धरना प्रदर्शन एवं तालाबंदी की गई है। उन्होंने बताया कि एसडीओ ने एक सप्ताह के अंदर समस्याएं खत्म कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, कौशल ठाकुर, मोहित ठाकुर, योगेंद्र पाल सिंह, केसर सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, चेतन सिंह, महावीर कुमार, गगन ठाकुर, सनाम सिंह, गुलाब सिंह आदि कार्यकर्ताओं के अलावा दर्जनो महिलाएं मौजूद रही।