मृतका की सास ने लगाया डॉक्टर पर खून न चढ़ाने और पैसे लेने का आरोप

मृतका की सास ने लगाया डॉक्टर पर खून न चढ़ाने और पैसे लेने का आरोप
*मेडिकल कालेज में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा, रिपोर्ट योगेश

एटा, । वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की एमसीएच विंग में देरशाम सीजर के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता की मौत होते ही परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान प्रसव केन्द्र चिकित्सक और स्टाफ भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।

भगीपुर निवासी सुषमा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद 350 बजे उन्होंने पुत्रवधू नेहा (24) पत्नी राजीव को मेडिकल कालेज में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। आरोप है कि जच्चा का सुरक्षित ऑपरेशन करने के लिए बीस हजार रुपये मांगे। उन्होंने रुपये का इंतजाम कर डाक्टर को दिए। उसके बाद रात्रि 930 बजे उनकी बहू का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन से उसने पुत्र को जन्म दिया। ऑपरेशन होने के दस-पंद्रह मिनट बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान चिकित्सक एवं स्टाफ ने उनको बाहर निकालकर दरवाजे बंद कर लिए। उसके बाद देखते ही देखते नेहा की मौत हो गई।

प्रसूता की सास ने बताया कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने खून चढ़ाने को मंगाया। वह भी नहीं चढ़ाया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक के लापरवाही बरतने से उनकी बहू की मौत हो गई। नेहा की मौत होते ही साथ में मौजूद महिला-पुरुषों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक विंग में प्रसूता के परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान विंग स्थित प्रसव केन्द्र में मौजूद स्टाफ भाग खड़ा हुआ। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर विंग के बाहर भेजा। साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks