*नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर मौसा ने किया रेप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मिरहची, । नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर मौसा ने दुष्कर्म किया और मौसी ने इसकी वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जमीन दूसरे नाम करवाई। आरोप है कि मौसा ने उसके साथ कई बार दुराचार किया। पीड़िता ने पांच आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मिरहची के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घर में इकलौती है और ताऊ के भी कोई बच्चें नहीं है। आरोप है कि कुछ दिन पहले मौसा विनोद, मौसी रजनी पत्नी विनोद निवासी नगला जवाहरी मिरहची आएं और नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अचेत कर दिया। मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मौसी ने वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। आरोप है कि पीड़िता की जमीन को साधना पत्नी प्रमोद, सिल्पी पत्नी नितिन, अंजू पत्नी राजीव के पास लाखों में बेंच दी। एक जमीन 33 लाख, दूसरी जमीन आठ लाख में बेंची है। आरोप है कि पीड़िता नाबालिग है और उसका मौसा ने आधार कार्ड में उम्र बढ़वा दी है। जून में तेरहवीं में शामिल होने के लिए विनोद, रजनी आएं थे दोनों पीड़िता को अपने घर ले गए थे।
आरोप है कि मौसा ने घर पर ले जाकर भी कई बार दुराचार किया। 13 जुलाई को किसी तरह से वहां से भाग निकली। समाधान दिवस में आकर शिकायत की थी। पीड़िता की शिकायत पर पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।