30-31 जुलाई को पतना, साहेबगंज में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन होगा –ज्ञानेन्द्र रावत

30-31 जुलाई को पतना, साहेबगंज में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन होगा –ज्ञानेन्द्र रावत

आगामी 30-31 जुलाई 2023 को झारखंड के साहेबगंज जिले के पतना स्थित बी. एस. ए. महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में होगा। वरिष्ठ पत्रकार,पर्यावरणविद, राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व सम्मेलन के संरक्षक श्री ज्ञानेन्द्र रावत के अनुसार इस सम्मेलन में देश-विदेश के ख्यातनामा पर्यावरणविदों के अलावा पद्मश्री लक्ष्मण सिंह, विराट नगर,नेपाल स्थित पूर्वांचल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति डा० घनश्याम लाल दास, सिद्धू कान्हू विश्व विद्यालय,दुमका के कुलपति डा० विमल प्रसाद सिंह, भागलपुर विश्व विद्यालय के कुलपति डा० जवाहर लाल सिंह, केन्द्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के पूर्व कुलपति प्रो० उदय प्रकाश सिन्हा,प्रख्यात बांध जल एवं नदी विशेषज्ञ डा० दिनेश मिश्र,विश्व जल परिषद फ्रांस के सदस्य डा० जगदीश चौधरी,उत्तराखंड में प्लास्टिक विरोधी अभियान की अगुआ प्रोफेसर डा० अनुभा पुंढीर,प्रख्यात पत्रकार एवं नदी विषयक मामलों के विशेषज्ञ पर्यावरणविद श्री पंकज चतुर्वेदी, बुंदेलखंड में अपना तालाब योजना के संयोजक और किसानों के सहयोग से 55 हजार तालाब बनवाने वाले उन्नत कृषि विषयक मामलों के जानकार पर्यावरणविद श्री पुष्पेन्द्र भाई, गिलोय को राष्ट्रीय औषधि घोषित किये जाने वाले व राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षण अभियान एवं भाषायी आंदोलन के अगुआ चौधरी हरपाल सिंह राणा, एल पी एस विकास संस्थान,थानागाजी,अलवर के प्रमुख जाने माने वृक्षमित्र पर्यावरणविद श्री रामभरोस मीणा व उप महा प्रबंधक, मैकेनिकल, ओ एन जी सी देहरादून इंजीनियर श्री अक्षय चौहान भाग ले रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य व सम्मेलन आयोजक डा० भानु देव सिंह के अनुसार सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्र रत्न पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह जी व सिद्धू-कान्हू मुरमू विश्व विद्यालय,दुमका के उपकुलपति संयुक्त रूप से करेंगे।
सम्मेलन में देश-विदेश के जाने-माने विचारक, पर्यावरणविद, शिक्षाविद, जलयोद्धा और पर्यावरण प्रेमी सहभागिता करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks