स्विमिंग प्रशिक्षण हेतु कुल 36 बच्चों को सरकारी वाहन द्वारा पुलिस लाइन से तरणताल ले जाया गया


जनपद एटा आज दिनांक 23.07.2023 को वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह एवं स्थानीय अध्यक्षा वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों को घिलौआ स्थित तरणताल में प्रशिक्षण हेतु ले जाया गया। स्विमिंग प्रशिक्षण हेतु कुल 36 बच्चों को सरकारी वाहन द्वारा पुलिस लाइन से तरणताल ले जाया गया तथा वापस पुलिस लाइन लाकर सकुशल घर भेजा गया। स्विमिंग प्रशिक्षण में प्रतिसार निरीक्षक लाइन श्री हरपाल सिंह, वेलफेयर प्रभारी उ.नि. श्री राजेश गौड, आरक्षी सतीश शर्मा (तैराक प्रशिक्षक), आरक्षी दीपक चौधरी, महिला आरक्षी प्रतिभा यादव आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks