छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ़्तार

छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ़्तार

देवघर-सारठ अनुमंडल थाना अंतर्गत पत्थरडा ओपी के बरदेही गांव से छह साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया।सभी गिरफ़्तार साइबर अपराधी लोगों को गूगल सर्च इंजन पर कुरियर सर्विस के कस्टमर केअर हेल्प लाईन सर्विस का एड चलाकर आम जनों को झांसे में लेकर बैंक डिटेल प्राप्त करने के बाद ऑनलाईन ठगी किया करते थे।साथ ही विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं,कम्पनियों के वेबसाईट के लूप होल्स को चिन्हित कर लाभुक यूजरों को झांसे में लेकर ठगी किया करते थे।साथ अन्य तरह के विभिन्न हथकंडा अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्तों में रविकांत महरा 24 वर्ष पिता लालदेव महरा,दीनानाथ सुमन 24 वर्ष पिता रघुनाथ महरा,देवराज कु दास उम्र 26 वर्ष पिता सुभाष महरा,उपेन्द्र कु दास 24 वर्ष पिता शंभु महरा,विवेक कु दास उम्र 22 वर्ष पिता चंद्र देव महरा सभी को ग्राम बरदेही थाना पथरडा ओपी से गिरफ्तार किया गया है।जबकि सुभाष दास उम्र 36 वर्ष पिता सन्तु दास को ग्राम लखनुवा थाना मधुपुर से गिरफ़्तार किया गया है।वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों से मौके से 6 मोबाईल और 14 सिम बरामद किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks