हर घर जल योजनांतर्गत स्वीकृत लागत 225.22 लाख रुपए का शिलान्यास

हर घर जल योजनांतर्गत स्वीकृत लागत 225.22 लाख रुपए का शिलान्यास सेवापुरी के विधायक नीलरतन सिंह पटेल नीलू के प्रतिनिधि रामविलास पटेल द्वारा किया गया।

वाराणसी आज राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्राम पंचायत सकलपुर ब्लॉक सेवापुरी में कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियन्ता खंड कार्यालय उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण वाराणसी द्वारा हर घर जल’ योजनान्तर्गत स्वीकृत लागत 225.22 लाख रुपए का शिलान्यास सेवापुरी के विधायक माननीय श्री नील रतन सिंह पटेल नीलू के प्रतिनिधि रामबिलास पटेल द्वारा किया गया । इस कार्य का निर्माण में० एल०एन०टी० लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है जिसमे विधानसभा सेवापुरी के 20 योजना में हर घर जल पहुचाने का कार्य पूर्ण करने के लिए परियोजना प्रबंधक मो० शमशेर आलम व उनकी टीम की सराहना किये । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर वंशराज यतीश तिवारी महेंद्र यादव स्वतंत्र पटेल दान बहादुर सिंह मनीष संतोष मिश्रा संजय सोनकर नान्हक रामासरे पटेल प्रभू नारायण आदि कार्यतगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत सभी कार्यकताओं ने वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भी भाग लिया और ग्राम सभा से आए हुए लोगों से प्रत्येक आदमी को एक एक पेड़ लगाने के लिए आह्वाहन किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks