
एटा –थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित व एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.07 2023 को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस–482/2023 धारा 60/60(2) EX act में वांछित एवं मुअस– 688/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को अलीगंज सकीट रोड से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.साजन उर्फ वीर पुत्र कलुआ निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह
2.उप निरीक्षक जगदीश सिंह - आरक्षी महिपाल सिंह।