युवक ने सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास,गिरफ्तार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कस्बा गंजडुंडवारा में एक युवक ने सोशल नेटवर्क के जरिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जैसे ही सोशल नेटवर्क पर एक समुदाय विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की वीडियो पोस्ट वायरल होने लगी तो इसे देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने स्थानीय एक व्यक्ति की तहरीर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने गुरुवार को तलाश कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। 19 जुलाई मोहम्मद इमरान निवासी मौहल्ला पूरब थोक ने कोतवाली गंजडुण्डवारा में पहुंचकर एक तहरीर दी। जिसमें बताया कि, सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर अर्जुन शाक्य निवासी मोहल्ला कादरंगज रोड गंजडुण्डवारा द्वारा समुदाय विशेष के संबंध में अभद्र वीडियो पोस्ट की है।इस तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन शाक्य के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस मामले से कोतवाली प्रभारी ने एसपी व एएसपी, सीओ को अवगत कराया। एसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिस को तत्काल कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। इस पर चौबीस घंटे के भीतर ही आरोपी युवक को तलाश कर पटियाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसपी श्री दीक्षित ने बताया कि, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी अर्जुन शाक्य पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा है कि, यदि कोई शांत व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।