03 अभियुक्तों को 2400 रुपये व 52 ताश के पत्ते सहित किया गया गिरफ्तार

एटा-थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता,थाना जलेसर पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलने के मामले में वांछित चल रहे 03 अभियुक्तों को 2400 रुपये व 52 ताश के पत्ते सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 250/2023 धारा 13 जी०एक्ट जुआ अधिनियम में वांछित चल रहे 03 अभियुक्तों को मुखविर की सूचना पर आज दिनांक-20.07.2023 समय करीब-11:40 बजे इसौली रोड मोहनपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है। *पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जगह बदल बदल कर जुआ खेलते हैं।वायरल वीडियो के सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि उन्ही के किसी साथी द्वारा जुआ खेलते समय वीडियो बनाकर वायरल कर दी गयी थी।* गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानास्तर से पुलिस टीम वनाकर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पता
1.कमलेश पुत्र कन्हैया लाल
2.राजवीर पुत्र तारा सिंह निवासीगण नगला धनी थाना जलेसर जिला एटा।
3.मनोज पुत्र विपतीराम निवासी अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जिला एटा।

फरार अभियुक्तगणों का नाम व पता

  1. संजू पुत्र जय सिंह निवासी गोलाकुआं कस्वा व थाना जलेसर जिला एटा।
    2.ब्रजेश पंण्डित पुत्र नामालूम निवासी तकुआबर थाना निधौली कलां जिला एटा
    बरामदगी 1.2400 रुपये व 52 ताश पत्ते
    गिरफ्तार करने वाली टीम:-
  2. प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र
  3. उ0नि0 प्रेम प्रकाश
  4. का0 भानचन्द्र
  5. का0 गजेन्द्र सिंह
  6. का0 मोहित भाटी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks