पास से मारी थी युवक को गोली, सिर से हो गई थी पार

एटा। चक्की पर सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या में बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। दो चिकित्सीय पैनल व वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली पास से लगी है और सिर के पार हो गई। हालांकि पिता ने गांव में किसी भी रंजिश से इनकार किया है।
बता दें कि थाना बागवाला के गांव बेरी जलालपुर निवासी खुशीराम (22) पुत्र अतर सिंह घर से दो सौ मीटर दूर सड़क किनारे आटा चक्की में सोते थे। मंगलवार सुबह पिता अतर सिंह चक्की पर पहुंचे। खुशीराम का शव चक्की के पास पड़ा मिला था। मामले की रिपोर्ट ताऊ हरविलास ने हत्या में दर्ज कराई है। पिता ने गांव में किसी भी रंजिश से इनकार किया है। खुशीराम घर में सबसे बड़ा बेटा था। बागवाला पुलिस का कहना है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। इसकी जांच की जा रही है।