जैथरा कस्बे में लागू नहीं है साप्ताहिक बाजार बंदी

जैथरा कस्बे में लागू नहीं है साप्ताहिक बाजार बंदी
एटा,
जैथरा, । कस्बा जैथरा में साप्ताहिक बाजार बंदी को आज तक लागू नहीं किया गया है। जबकि जिला प्रशासन मुख्यालय सहित अन्य सभी कस्बों में साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन को वर्षों पहले ही निश्चित कर चुका है।

कस्बा में लगभग 700 छोटे बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। इन लोगों के लिए प्रशासनिक स्तर से काई भी दिन साप्ताहिक बंदी का निश्चित नहीं किया गया है। कस्बा के व्यापारियों ने वर्ष 2018 में सामूहिक रूप से बाजार बंदी के लिये शनिवार का दिन निश्चित किया था। उसका पालन व्यापारियों ने लगभग 6 माह तक किया। व्यापारियों ने शनिवार के दिन अपनी-अपनी दुकानों को स्वेच्छा से बंद रखा था। बाद में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्रम विभाग एवं जिलाधिकारी को साप्ताहिक बंदी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा था कि इस प्रार्थना पत्र की फाइल पहले अलीगढ़ जाएगी। उसके बाद लखनऊ से मंजूर होकर साप्ताहिक बंदी का दिन निश्चित किया जाएगा।
साप्ताहिक बंदी एक्ट 1962 के तहत जिले के जो स्थान नगरीय क्षेत्र में चिन्हित किए गए थे। उन्हीं स्थानों पर ही साप्ताहिक बंदी लागू है, जिस समय एक्ट लागू हुआ था। उस समय जैथरा नगरीय क्षेत्र में शामिल नहीं था। इसके कारण वहां आज तक साप्ताहिक बाजार बंदी लागू नहीं है।

यादवेंद्र विक्रम, श्र्ाम प्रवर्तन अधिकारी एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks