
एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा द्वारा “ऑपरेशन दृष्टि” अभियान के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में जनपद के सभी पैट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी कर समस्या एवं सुझावों का आदान प्रदान करते हुए, पम्प मालिकों को उनकी सुरक्षा के प्रति किया गया आश्वस्त। साथ ही सभी पम्प मालिकों से पैट्रोल पम्प पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का किया गया अनुरोध।