जागरूकता ही कैंसर से बचाव का उपाय अंबरीश सिंह भोला

जागरूकता ही कैंसर से बचाव का उपाय अंबरीश सिंह भोला

वाराणसी।कैंसर एक ऐसी बीमारी हैं जिसका इलाज लंबा चलता है और मरीज या उसके परिजन कभी कभी हिम्मत छोड़ देते है। जिसका असर सीधा मरीज पर पड़ता है। इस इलाज में पैसे भी बहुत लगते है जो सभी वहन नहीं कर पाते और दम तोड देते है। पर आज सरकार इन गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहयोग भी देती है ताकि मरीज का इलाज अच्छे से हो सके।
उपरोक्त वक्तव्य वी डी ए बोर्ड के सदस्य एवम हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने सामाजिक संस्था रचना फाउंडेशन द्धारा आज मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कालेज परिसर में छात्राओ को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि रचना फाउंडेशन का यह कार्य बहुत ही काबिले तारीफ है हम सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहिए।
मुख्य वक्ता के रूप में डा सुधा शुक्ला ने कैंसर से बचने हेतु अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव धीरज सिन्हा ने कहा कि विगत वर्षो में कैंसर बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है कारण जो भी हो लेकिन जानकारी न होने के कारण मरीज सही जगह नहीं पहुंच पाता है जिससे की उसकी बीमारी बढ़ जाती है।
जागरूकता कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यकर्म की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य डा प्रियंका तिवारी ने किया एवम अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक श्री हरीश अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओ एवम शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा कंचनमाला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य डा प्रियंका तिवारी ने किया। इस अवसर पर शिवांशु यादव, वीरेंद्र गुप्ता सहित विद्यालय की शिक्षिकाओ की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks