
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी के मोवाइल सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनन्जय सिंह कुश्वाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 547/2023 धारा 413,414 भादवि0 में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.विश्नू उर्फ पौधा पुत्र राजू नि0 हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह
- उ0नि0 जगदीश सिंह
- का0 590 महीपाल सिंह