नवागंतुक शाखा प्रबंधक के कार्यभार ग्रहण करते ही शाखा में साफ-सफाई चाक चौबन्द

रायबरेली दीनशाहगौरा गदागंज,,, गदागंज स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली के नवागंतुक शाखा प्रबंधक नीरज भास्कर ने जब से शाखा पर पदभार ग्रहण किया है आते ही शाखा में साफ सफाई का अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद कराया है सफाई व्यवस्था एवं बैठने की व्यवस्था जल की व्यवस्था को देखते हुए जिला सहकारी बैंक गदागंज के खाताधारकों में शाखा प्रबंधक के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब शाखा पर खाताधारकों की अहमियत बढ रही है तेजतर्रार नवयुवक कर्मठ कार्यशैली में निपुण ब्योहार कुशाल ईमानदार शाखा प्रबंधक के आगमन से अब शाखा पर ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और शाखा प्रबंधक के अथक प्रयास से खाते भी नवीन खुलना प्रारंभ हो गए हैं हमारे संवाददाता प्रेम चंद श्रीवास्तव से शाखा प्रबंधक की हुई वार्ता पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कटिबद्ध हूं और अधिक पैसा खाताधारकों को लेना हो 1 घंटे पहले शाखा पर प्रार्थना पत्र देकर उनके प्रार्थना पत्र पर तत्काल त्वरित कार्रवाई की जाएगी कैशियर रणवीर सिंह ने भी बताया कि हमारे द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं कहीं भी किसी प्रकार से खाताधारकों को प्रसन्न चित रखकर जिला सहकारी बैंक के ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाना है और खाताधारक के रूप में मानव सेवा करना ही हमारी शाखा की पहली प्राथमिकता होगी।