एटीएम मशीन चोरी का प्रयास कर रहे गिरोह के दो फरार अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान एटीएम मशीन चोरी का प्रयास कर रहे गिरोह के दो फरार अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरों/लूटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एटीएम चोरी के शातिर गिरोह के दो फरार अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना तथा गिरफ्तारी:-* दिनांक 23.07.2020 को कोतवाली नगर में कोबरा मोबाइल पर तैनात मुख्य आरक्षी राजीव कुमार तथा आरक्षी रोहित कुमार रात्रि गश्त में चेकिंग करते हुये निधौलीकलां रोड स्थित इंडिया वन एटीएम पर पहुंचे तो देखा कि तीन व्यक्ति इंडिया वन के एटीएम तथा सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ कर रहे हैं, तथा उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया है तथा एटीएम मशीन भी गिरी हुई है। कोबरा मोबाइल टीम द्वारा घेराबन्दी कर एक अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मौके से भागे हुए दो अन्य अभियुक्तों को आज दिनाँक 25/07/2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर *मु0अ0सँ0- 481/2020 धारा 380, 427, 457, 511 भादवि* व *483/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। ।

नोट- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त ललित पुत्र मुन्नालाल प्रजापति निवासी मो0 चित्रगुप्त कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता:-

  1. शिवम पुत्र बखेड़ीलाल निवासी मो0 चित्रगुप्त कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा
  2. शिवम उर्फ काठमांडू पुत्र कुलदीप निवासी मो0 शास्त्री नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी।
1- एक अदद तमंचा व दो जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उप0 निरीक्षक अनुज चौहान
2- आरक्षी चित्रपाल
3- अनिल कुमार
4- चालक राजीव कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks