साईं वंदना ब्यूटी पार्लर व ट्रेनिंग सेंटर में त्रैमासिक कोर्स संपन्न कजरी गीत व मेंहदी प्रतियोगिता हुआ।

वाराणसी सामाजिक संस्था साईं वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी के तत्वाधान में दीदी वंदना सिंह के नेतृत्व में संचालित बी .एल. डब्लू . पहाड़ी स्थित साईं वंदना ब्यूटी ट्रेनिंग सेंटर के चल रहे त्रैमासिक कोर्स के संपन्न होने पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया उक्त अवसर पर कजरी गीत व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया मौके पर सोसाइटी की संस्थापिका दीदी वंदना सिंह ने कोर्स कंप्लीट कर चुके छात्राओं को माला पहना कर वह मिठाई खिलाकर प्रमाणपत्र देते आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबन तरीके से जीवन जीने का महत्व बताया।
दीदी वंदना सिंह ने पत्रकारों से बातचीत बताया कि साईं वंदना ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर में कोर्स कंप्लीट कर चुके छात्राओं को आज प्रमाण पत्र देते हुए हमने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी छात्राओं ने व हमारी सोसाइटी की महिलाओं ने सावन महीने के इस पावन अवसर पर तरह-तरह के कजरी गीत गाकर हमारी भारतीय परंपरा व संस्कृति की महक बिखेरी है हमारे सेंटर की छात्राओं ने तरह-तरह के सुंदर डिजाइन वाली मेहंदी से हमारे हाथों को सजाया है मैं पुनः एक बार सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई देते हुए उनके साथ हर सहयोग के लिए उपलब्ध रहने के प्रति संकल्पित हूं।
मौके पर महिला मंच अध्यक्ष करुणा सिंह व विमला जी ने जैसे ही कजरी गाया कि पिया मेहंदी लियाइ दा पितरकुंडा से जाकर हीरो हौंडा से ना… वहां उपस्थित सभी सदस्य ताली बजा बजाकर झूमने लगे
उक्त मौके पर सीमा सुमन गौतिमा शांति देवी शालू खुशबू वर्मा, पूजा यादव कुमारी रावत रागिनी कुमारी पूजा कुमारी सुमन ज्योति पटेल अंचल रिशु कुमारी आदि उपस्थित रहे वह कजरी गीत पर झूमती दिखी