अत्यधिक बारिश होने के कारण किसानों को हुए नुकसान को लेकर तहसील अध्यक्ष ललित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री महोदय योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन

पटियाली तहसील में आज दिनांक 17 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुलदीप पांडे जी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अत्याधिक बारिश की वजह से किसानों की फसलें जैसे मक्का, मूंगफली,बाजरा आदि बर्बाद हो गई हैं इसी संबंध में आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महोदया निधि पांडे के माध्यम से सौंपा गया और किसानों ने निवेदन किया कि बहुत जल्द क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो द्वारा नुकसान का उचित आंकलन कर मुआवजा दिया जाए और हमारा ज्ञापन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाया जाए इस मौके पर ललित कुमार मिश्रा,सुधीर मिश्रा, कुलदीप बघेल,किशोर बघेल,विपिन यादव,शिव उपाध्याय,हरिपाल राजपूत,चंदन पांडे, अर्जुन यादव,सन्दीप यादव,राजेश कुमार, राजेन्द्र सिंह,देशराज, अमित पचौर,संतोष कुमार,मुकेश यादव, प्रवेश यादव, शिवकुमार लोनिया,अनेकपाल,महेन्द्र शाक्य,अजय बघेल, मुकेश प्रजापति,सुनील यादव, विपिन,जेवरसिंह आदि अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।