नर्सिंग होम संचालक समेत 3 पर महिला की मौत का केस

नर्सिंग होम संचालक समेत 3 पर महिला की मौत का केस

एटा, । आगरा रोड स्थित मां दुर्गा नर्सिंग होम संचालक सहित तीन लोगों पर गर्भपात के दौरान लापरवाही बरतने से आंत काटने से महिला की मौत होने का मामला दर्ज कराया गया है। यह अभियोग खेरिया खुर्द निवासी राजकुमार पुत्र चंद्रप्रकाश ने 15 जुलाई को कोतवाली नगर में दर्ज कराया है।

कोतवाली नगर में दर्ज हुए मामले में शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने बताया है कि 25 जून को उसने पत्नी रूपवती को पेर्ट में दर्द होने पर आगरा रोड स्थित मां दुर्गा नर्सिग होम में भर्ती कराया था। जहां अस्पताल संचालक सुमन यादव, डा. प्रशांत गुप्ता, नर्स पारूल ने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बताया कि उसका बच्चा खराब हो गया है। गर्भपात करना पड़ेगा। इन तीनों ने मिलकर उसकी पत्नी का गर्भपात कराया। गर्भपात के दौरान गर्भाशय, आंत कट गई। उसके बाद भी अस्पताल संचालक ने कुछ भी बताये बिना उसको घर भेज दिया। 12 जुलाई को पत्नी की हालत बिगड़ने पर वह उसको अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गया।

मां दुर्गा नर्सिगहोम पूर्व से पंजीकृत था। वर्तमान में पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया गया है। उनको भी एफआईआर दर्ज होने की जानकारी अभी मिली है।

—डा. राममोहन तिवारी, एसीएमओ, एटा।

मां दुर्गा नर्सिग होम संचालक सहित तीन के विरुद्ध कोतवाली नगर में एफआईआर होने की जानकारी मिली है। जल्द ही कार्रवाई करायी जाएगी।

—डा. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks