छह दिन से बिजली न मिलने पर किया बिजलीघर का घेराव

छह दिन से बिजली न मिलने पर किया बिजलीघर का घेराव

एटा/अवागढ़। भाकियू किसान गुट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ अवागढ़ बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया। वहीं क्षेत्र की पांच दिन से ध्वस्त पड़ी बिजली व्यवस्था को जल्द ही सुचारू करने की मांग की।

रविवार को पौंडरी-इसौली एवं उड़ेसर के अलावा कस्बा फीडर के दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने पिछले छह दिनों से ध्वस्त पड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर अवागढ़ विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। पुलिस और विद्युत अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भाकियू किसान गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर एवं महासचिव शिवप्रताप सिंह ने बिजली अधिकारियों को बताया कि अवागढ़ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पिछले बीस दिनों से प्रतिदिन तार टूटने, ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बाधित हो रही है। इसके कारण लोगों का उमस भरी गर्मी से बेहद बुराहाल बना हुआ है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्या जल्द ही खत्म नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अवागढ़ एसडीओ राजेंद्र कुमार एवं जेई रजनीकांत शर्मा ने बताया कि कि इसौली फीडर पर लोड़ कम है। वहीं पौड़री फीडर पर लोड ज्यादा है। इसके चलते पौड़री फीडर के कुछ गांव इसौली फीडर से जोड़ने का काम कराया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks