एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहा शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किए गए गहने शत-प्रतिशत बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना:-* दिनांक 24.07.2020 को वादिया भारती देवी उर्फ गुड़िया पत्नी प्रेमबाबू सिंह निवासी गाजीपुर पहौर थाना कोतवाली देहात हाल पता ग्राम पिदौरा थाना मारहरा एटा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 23.07.2020 को विकास पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम नगला कलुआ थाना मारहरा एटा जोकि मेरे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता है। उसने घर में घुसकर चुपके से अलमारी में रखे जेवर चोरी कर लिए हैं। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मुअसं- 144/2020 धारा 380, 457 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 25.07.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को मिरहची अड्डा कस्बा मारहरा के पास से समय करीब 06.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से एक सोने का पैंडल, एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के टाप्स बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- विकास पुत्र आराम सिंह निवासी ग्राम नगला कलुआ थाना मारहरा एटा।
बरामदगी:-
1- एक सोने का पैंडल
2- एक अंगूठी
3- एक जोड़ी कान के टाप्स
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक प्रभूदयाल
2- आरक्षी जगवीर सिंह
