
अवैध वसूली के मांगे दो लाख न देने पर बीडीओ को दी धमकी
एटा,जैथरा। अवैध वसूली के दो लाख मांगने और अवैध दस्तावेजों पर हस्ताक्षर न करने पर प्रधानपति ने साथियों संग मिलकर जातिसूचक गालियां दी और पिटाई पर आमादा हो गए। पीड़ित ने प्रधानपति, उसके साथियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के निधौली रोड स्थित गांव नगला केवल निवासी विपिन कुमार ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम विकास अधिकारी परौली सुहागपुर में तैनात थे अब उनका ट्रान्सफर निधौलीकलां ब्लॉक में हो गया है। पांच जुलाई को चार्ज देने के लिए पंचायत घर परौली सुहागपुर पहुंचे। नाली निर्माण, काकपिट आदि की फाइल नहीं मिली। प्रधानपति ने फाइलों को छिपा दिया। आरोप है कि प्रधानपति दिनेश यादव ने गलत फाइलों पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया साथ ही दो लाख रूपये भी अवैध रूप से मांगे। गलत फाइलों पर हस्ताक्षर न करने पर साथियों संग मिलकर प्रधान पति ने जातिसूचक गालियां दी है साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है।