पुरानी पेंशन बहाली से कम कुछ भी मंजूर नहीं

पुरानी पेंशन बहाली से कम कुछ भी मंजूर नहीं

एटा, । पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद प्रभारी डीआईओएस क्षेत्रपाल सिंह को सौपा। मुकेश शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी डीआईओएस क्षेत्रपाल सिंह को सौपा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

संघ जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक समुदाय का मत है नई पेंशन योजना वृद्धावस्था में जीवन यापन करने योग्य नहीं है। जिस जीवन स्तर पर शिक्षक सेवानिवृत हो रहा है। पुरानी पेंशन ही समुचित जीवन स्तर बनाये रखने का माध्यम हैं। इसलिए सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करे। जिला मंत्री हरीशरन सिंह ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यारत शिक्षको को समान कार्य के लिए समान सिद्धांत पर वेतन और सेवा शर्ते लागू की जाये। राजकीय शिक्षकों की भांति माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य की जाये। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज तिवारी ने कहा कि एनपीएस से आच्छादित ऐसे शिक्षक एवं कर्मचारी जो निष्ठापूर्वक राष्ट्र निर्माता का दायित्व निर्वहन करते हुए सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके किसी भी देयक का अद्यतन भुगतान नहीं किया गया है। उनके देयकों का अविलंब भुगतान कराया जाये। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. सुधीर गुप्ता, रामलाल कुशवाह, डा. बृजेश दीक्षित, विवेक प्रताप सिंह, वंशबहादुर यादव, दिनेश यादव, वीर बहादुर सिंह, किरन देवी, पंचम चौधरी, रंजीत सिंह, हरपाल सिंह, श्रीनिवास गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
करतला के शिक्षकों को शीघ्र दिलाया जाएगा वेतन

एटा, उत्तर प्रदेश माध्यतमिक शिक्षक संघ के धरना प्रदर्शन में करतला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह से वेतन न मिलने का मामला भी उठाया गया। जिस पर सह विद्यालय निरीक्षक क्षेत्रपाल सिंह ने जल्द ही शिक्षकों का वेतन भुगतान कराये जाने का आश्वासन दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks