
( चोरी किए गए 36 मोबाइल फोन कीमत करीब 07 लाख रुपये बरामद )
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिहं द्वारा आज रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों पवन गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र गुप्ता निवासी मौहल्ला आर्यनगर नई बस्ती, भगीपुर थाना कोतवाली नगर तथा दीपक पुत्र अशोक निवासी मौहल्ला आर्यनगर नई बस्ती भगीपुर थाना कोतवाली नगर हाल पता चन्दन नगर थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज को कैलाश मन्दिर गेट के पास से चोरी के 36 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है ! गिरफ्तार अभियुक्तगण मेलों, मन्दिरों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आमजन के मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर पाॅच से छः महीने बाद बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 542/23 धारा 413, 414 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु नकद 10,000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।