अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता थाना बागवाला पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा दिनांक 14.07.2023 को समय 22.10 बजे रेलवे पुल अलीगंज एटा रोड थाना बागवाला जनपद एटा से अभियुक्त रितिक रोशन पुत्र दिनेश चन्द्र नि0 ग्राम अन्तपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी हाल पता प्रजापति कालौनी आगरा रोड थाना कोतवाली नगर एटा को एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 169/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. रितिक रोशन पुत्र दिनेश चन्द्र नि0 ग्राम अन्तपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी हाल पता प्रजापति कालौनी आगरा रोड थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह
  2. निरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद
  3. उ0नि0 श्री सलीम खाँ
  4. हे0का0 मानेन्द्र
  5. का0 विजयपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks