
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस टीम द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0स0 100/23 धारा 376D/504/506 IPC व 5J/6 पोक्सो अधिनियम में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को आज दिनांक 15.07.2023 को समय 07.50 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- एक बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह
- का0 ओमवीर सिंह
- का0 अनिल कुमार
- का0 रोहन कुमार