करोड़ों हिन्दूओ की आस्था का प्रतीक है,राम मंदिर

एटा,25 जुलाई।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि अयोध्या मंदिर निर्माणको लेकर प्रधानमंत्री जी ने 5 अगस्त को भूमि पूजन करने का निर्णय लिया जिससे पूरे विश्व के हिन्दू समाज मे खुशी का माहौल है।करोड़ों हिन्दूओ की आस्था का प्रतीक है लेकिन उस समय भी हमारे उ.प्र.के उस समय रहे मुख्यमंत्री जी ने कहाँ था कि परीनदा भी पर नही मार सकता लेकिन हमारे कार्यसेवको ने सीने पर गोलियां खाई तथा अपने कार्य को अंनजाम तक पहुंचाया तथा जो भगवान राम का नही हुआ उसको भगवान ने सजा दी तथा जिन्होंने भगवान के कार्य मे अपनी कुर्सी की आहुति दी वह थे उ.प्र के मुख्यमंत्री मा.कल्याण सिंह जी इसीलिए वह आज अपनी आंखों के सामने मन्दिर का निर्माण होते देख रहे है।उस समय मन्दिर के आन्दोलन मे विश्व हिन्दू परिषद के महानायक माननीय अशोक सिघंल जी के बलिदान को तथा कारसेवकों के बलिदान को भुलाया नही जा सकता।
श्री चौहान ने कहाँ कि मेरी सभी देशवासियों व शहरवासियों से अपील है कि सभी लोग 5 अगस्त को अपने अपने घर मे पांच पांच दीपक देशी घी के अवश्य जलाये बर्षो पुराना कार्य पूर्ण होने जा रहा है जिसमे हमारे पूर्वजो व भाईयों ने अपनी जान तक न्योछावर कर दी।सभी लोग 5अगस्त को दीपावली की तरह मनाये लोकडाउन की बजह से इस कार्यक्रम को भव्य रुप नही दिया जा सकता लेकिन अपने अपने घरो पर अवश्य मनाये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks