मंत्री अनिल राजभर ने पौधारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश

मंत्री अनिल राजभर ने पौधारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश

250 फलदार पौध जन मानस को वितरित कर शपथ दिलायी कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौध का रोपण करें वाराणसी। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को आशापुर क्षेत्र के अन्तर्गत शीतल उपवन में आंवला के दो पौध का रोपण किया तथा आम, अमरूद, आंवला के 250 फलदार पौध जन मानस को वितरित करते हुए यह शपथ दिलायी कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौध का रोपण करें तथा उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। साथ ही साथ दिनांक 22 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता प्रदान करें। इस अवसर पर वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं वन विभाग के स्टाफ तथा स्थानीय निवासी एवं जनमानस भी उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks