
अज्ञात कॉलर ने कॉल कर पूछा, कि क्या बेटी मिल गई
एटा,अलीगंज, । अज्ञात कॉलर ने युवती को कॉल कर उसे बुलाया था। आरोपी के लगातार परेशान के कारण युवती की मौत हुई है। घटनास्थल से आपत्तिनजक सामग्राी तथा बाइक भी मिली थी। पिता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जसरथपुर के गांव अहरई विचनपुर निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 10 जुलाई को परिवार के साथ सो रहे थे रात में आंख खुली। बेटी अपनी चारपाई पर नहीं थी। घरवालों, पड़ोसियों के साथ मिलकर बेटी को तलाश किया। बेटी का पता नहीं चल सका। मोबाइल चेक किया। उसमें एक अज्ञात कॉलर की कॉल थी जिसके बाद पिता ने कॉल की। आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया। सुबह चार बजे उसी कॉलर ने कॉल कर पूछा था कि क्या बेटी मिल गई है। पीड़ित ने जानकारी लेने की कोशिश की आरोपी ने कॉल काट दी थी। अगले दिन सुबह पांच बजे बेटी का शव एक पुराने मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल पर आपत्तिजनक सामग्री, बाइक तथा माला मिली है। आरोप है कि अज्ञात कॉलर लगातार बेटी को परेशान कर रहा था जिसके कारण बेटी मर गई है। जसरथपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।