एमपी में फिर व्यापम घोटाल! पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी, कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा, नियुक्ति पर रोक

एमपी में फिर व्यापम घोटाल! पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी, कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा, नियुक्ति पर रोक
मध्य प्रदेश में एक बार फिर व्यापम जैसा परीक्षा घोटाला सामने आया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले व्यापम के नाम से जाने जाने वाले कर्मचारी चयन मंडल की पटवारी भर्ती परीक्षा की नियुक्तियों पर रोक लगा दी है.इस परीक्षा के नतीजे के आधार पर नियुक्तियां होना थीं. लेकिन उससे पहले ही बड़ी गड़बड़ी पकड़ ली गयी.

कर्मचारी चयन मंडल की पटवारी भर्ती परीक्षा में ग्वालियर के एक सेंटर के नतीजों में घोटाले के आरोप लग रहे हैं. सेंटर के नतीजों की जांच की जाएगी. कांग्रेस ने पटवारी भर्ती परीक्षा को बड़ा घोटाला बताते हुए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच कराने की मांग की है. पटवारी भर्ती में घोटाले की आशंका जताते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच में याचिका दाखिल की गई है.

कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

इंदौर में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जुटे और धरना देते हुए इन पटवारी अभ्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया. इसमें कहा गया कि ग्वालियर के एनआईआई कॉलेज में परीक्षा में बैठे छात्रों के नतीजों में कुछ गड़बड़ घोटाला है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं. बहरहाल कांग्रेस ने पटवारी परीक्षा में घोटाले के नाम पर गुस्साये छात्रों की आवाज़ बुलंद करना शुरू कर दिया है.
बीजेपी विधायक के कॉलेज के अभ्यर्थी ही टॉपर क्यों

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा आखिर बीजेपी के विधायक के कॉलेज से जो अभ्यर्थी आते हैं वो नंबर वन से टेन तक क्यों रहते हैं. कांग्रेस की मांग है कि पूरी परीक्षा निरस्त हो. परीक्षार्थियों के फीस के पैसे वापस किये जाएं औऱ प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवायी जाए.

टॉप टेन में से 7 एक ही कॉलेज के

पटवारी परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में आने वाले अभ्यार्थियों में सात ग्वालियर से हैं जिनका परीक्षा केन्द्र एनआईआई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट था. ये कॉलेज बीएसपी से बीजेपी में शामिल हुये विधायक संजीव कुशवाहा का है. इस परीक्षा केन्द्र से 114 लोगों का चयन हुआ है सफल अभ्यर्थी नरोत्तम मिश्रा से मिले

पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यार्थियों के प्रदर्शन औऱ काँग्रेस के मैदान में कूदने के बाद भोपाल में शुक्रवार को परीक्षा के सफल उम्मीद्वार गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंच गए. चयनित पटवारियों ने गृह मंत्री से अपील की कि उनके साथ इंसाफ किया जाए वो मेहनत कर इम्तहान में कामयाब हुए हैं.

सरकार का वादा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मैंने उनकी पीड़ा सुनी. किसी भी नौजवान के दिल में निराशा नहीं आने देंगे. चाहें वो लोग जो पास हुए हैं या फिर वो लोग जो पास नहीं हुए.कुछ लोग अपने राजनैतिक औऱ व्यवसायिक हितों के लिये नौजवानों के मन में हीन भावना भरना चाहते हैं वो निंदनीय है. मेरा नौजवानों से कहना है कि राजनीति के शिकार ना हों.

नियुक्तियों पर रोक

विधानसभा चुनाव के पहले पटवारी परीक्षा व्यापम घोटाले जैसी शक्ल ना ले पाए इसलिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परीक्षा के आधार पर होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगाते हुये ग्वालियर के सेंटर के नतीजों का फिर से परीक्षण कराने के आदेश दे दिये हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks