19 युवा महादेव के भक्तों ने शहीद हुए जवानों के सम्मान में निकाली 101 फीट लंबी तिरंगा कावड़ यात्रा

19 युवा महादेव के भक्तों ने शहीद हुए जवानों के सम्मान में निकाली 101 फीट लंबी तिरंगा कावड़ यात्रा

बागपत।देवाधिदेव महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन महीने में महादेव के भक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने शिवालयों पर पहुंचना शुरू हो जाते हैं।इस दौरान प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहता है।अलग-अलग तरह की कांवड़ यात्रा दिखाई देना शुरु हो जाती है और ये आकर्षण का केंद्र बनती है।ऐसी ही एक कांवड़ बागपत में देखने को मिली है।इस कांवड़ को हरियाणा के 19 महादेव भक्त हरिद्वार के हर की पौड़ी से अपने गांव के लिए लेकर निकले हैं।

बागपत पहुंची 101 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी है। सीमा पर ड्यूटी कर रहे सैनिकों की रक्षा और शहीद हुए सैनिकों की याद में यह 101 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा हरियाणा के 19 युवा हरिद्वार की हर की पौड़ी से लेकर अपने शिवालय हरियाणा दादरी के लिए निकले हैं। यह कांवड़ जिस भी मार्ग से गुजरती है लोगों की देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो जाती है।

देवाधिदेव महादेव के भक्तों ने बताया कि कांवड़ 101 फीट लंबी तिरंगा लाने का उद्देश्य सिर्फ उनका बॉर्डर पर खड़े अपने जवानों की रक्षा और देश की सेवा में शहीद हुए जवानों की शहादत में यह कांवड़ यात्रा की जा रही है।उनकी यह पहली कांवड़ यात्रा है।

महादेव के भक्तों ने बताया कि गांव में ही बैठकर विचार बन गया कि इस बार शहीदों के लिए कुछ किया जाए।इस कांवड़ यात्रा में 19 शिव भक्त हैं जो 30 से 35 किलोमीटर का सफर तय करते हैं।हर जगह इस कांवड़ यात्रा का स्वागत हो रहा है। यह तिरंगा कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी है और इस कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। पुलिसकर्मी इस कावड़ को निकालने के लिए अलर्ट पर रहते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks