UP लखनऊ: प्रताड़ना से तंग हो गई हूं…कर लूंगी खुदकुशी; महिला सिपाही ने एलआईयू के एसीपी और इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, रो-रोकर बयां किया अपना दर्द*

*महिला सिपाही अभिलाषा सिंह ने बताया कि विंग में तैनात निरीक्षक जावेद अख्तर अक्सर उस पर गलत टिप्पणी करते हैं।*
जहां सूबे *के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए यूपी में मिशन शक्ति अभियान छेड़ा* हुआ है तो वहीं *महिला सिपाही पुलिस डिपार्टमेंट में खुद ही सुरक्षित नहीं है।* सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा जो कर्मचारी, अधिकारी पुलिस डिपार्टमेंट की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। मामला को तुरंत अपने संज्ञान में लेकर जांच कराकर ऐसे कर्मचारियों, अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
*महिला सिपाही ने वीडियो जारी कर विंग में तैनात निरीक्षक जावेद अख्तर सहित अन्य कर्मचारियों पर मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।*