महंगाई के चलते लोगों की पहुंच से दूर हो रही सब्जियां

महंगाई के चलते लोगों की पहुंच से दूर हो रही सब्जियां

एटा,सकीट, । टमाटर के बाद अब सभी प्रकार की सब्जियों पर महंगाई की मार लोगों का जेब एवं रसोई का बजट बिगाड़ रही है। इतना ही नहीं गरीब तबके के लोगों की पहुंच से तो हरी सब्जियां पूरी तरह दूर हो गई है।

कस्बा क्षेत्र के लोगों का सब्जियों पर बढ़ती महंगाई जेब बजट बिगाड़ रही है। कस्बा की सब्जी मंडी में तोरई 50 से 70 रुपये प्रति किलो तथा लोकी 40 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वहीं बेंगन 60, अरबी 50 एवं आलू 20 से 30 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। अदरक 250 रुपये प्रति किलो होकर रिकार्ड तोड़ रही है। वहीं बारिश से पहले तक 20 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर कस्बा की मंडी में अब 150 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। मध्यम एवं गरीब तबके के लोगों की पहुंच से सब्जियां दूर हो गई हैं।

सकीट में फुटकर विक्रेता शहर से भी अधिक महंगी सब्जी बेच रहे हैं। अदरक व टमाटर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 20 रुपये प्रति किलो बिक रही तोरई 60 रुपये प्रति किलो खरीदनी पड़ रही है। बढ़ती महंगाई के कारण सब्जी खाना मुश्किल होता जारहा है।-सर्वेश कुमारी, सकीट।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks