सरैया स्थित हाजी हकीम साफा के बगीचा में बड़ा इनारा जलाली पूरा के नए सरदार और महत्व की दस्तारबंदी की रस्म अदायगी हुई।

सरैया स्थित हाजी हकीम साफा के बगीचा में बड़ा इनारा जलाली पूरा के नए सरदार और महत्व की दस्तारबंदी की रस्म अदायगी हुई।

वाराणसी आज दि0 13/07/23 को मोहल्ला सरैया स्थित हाजी हकीम साफा के बगीचा में मोहल्ला बड़ा इनारा जलालीपुरा के नए सरदार और महतो की दस्तारबंदी की रस्म अदायिगी हुई। यह रस्म अदायिगी बुनकर बिरादराना तंजीम चौदाहो के सरदार हाजी मकबूल हसन साहब ने अपने हाथो से नए सरदार के रूप में मोहम्मद हनीफ को और महतो के रूप में हाजी मो0 हारून के सर पर पघडी बांध कर दरस्तारबंदी की रस्म अदायिगी की। इस मौके पर चौदहो के सरदार हाजी मकबूल हसन साहब ने कहा की सरदार और महतो की जो ये आज जिम्मेदारी दोनो लोगो को दी गई है हम सब इनको मुबारकबाद देते है। इन दोनो सरदार और महतो को जो यह पद दी गई है यह बहुत ही जिम्मेदारी की पद है जो सर पर पगड़ी बांधी गई है ये पगड़ी नहीं एक कांटो भरा ताज है जिसे बहुत ही जिम्मेदारी और ईमानदारी से और बिना भेद भाव के काम करना है ताकि किसी को भी किसी फैसले से तकलीफ न हो। जो भी मसाइल सरदार और महतो साहब के पास आए सभी के साथ इंसाफ करना है। इसमें न तो कोई अपना होता है न कोई पराया होता है सब एक समान है। समाज के जो भी लोग कोई भी मसले को ले कर सामने आए उस मसले के साथ बिना भेद भाव के इंसाफ करना ये सरदार महतो की जिम्मेदारी होती है। और इस बात का ख्याल रखे की किसी के साथ ना इंसाफी न हो। इस दस्तार बंदी की सदारत मौलाना जहांगीर साहब ने की। इस मौके पर तकरीर मौलाना अमीर आजम साहब साहब ने की निजामत मौलाना जियाउल मुस्तफा ने किया। इस मौके पर नए सरदार मोहम्मद हनीफ ने और महतो हाजी हारून ने सभी को भरोसा दिलाया कि हम सब समाज की भलाई के लिए दिन रात काम करेंगे और आवाम के साथ खड़े रहेंगे। इस दस्तारबंदीय में आए हुए सभी लोगो का स्वागत क्षेत्रीय पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलशाद अहमद डील्लू सामिल हुए दस्तारबंदि में प्रमुख रूप से मौजूद एकराम अंसारी हाजी बहाउद्दीन हाजी गुड्डू सरदार हकीम महतो पार्षद तुफैल अहमद नुरुल हसन बाऊ सरदार इकबाल महतो मतीन अली हसन जैनुल महतो मुमताज महतो खलील सरदार अब्दुल रब मो0 फारूक बिस्मिल्ला सलाम कलाम बाबा अखलाक अहमद गोरके हकीम युनुस बाबा अब्दुल जब्बार अब्दुल मजीद सेराजुद्दी यासीन खान अब्दुल खालिद मुस्तफा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks