95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस के कैंपस एवं आसपास के क्षेत्र में बृहद रूप से किया गया पौधरोपण।

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस के कैंपस एवं आसपास के क्षेत्र में बृहद रूप से किया गया पौधरोपण।

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।

वाराणसी आज 13 जुलाई 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस के कैंपस एवं आसपास के इलाकों में सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के मार्गदर्शन में एवं अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन की उपस्थिति में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंपस एवं आसपास के इलाकों में वृहद पौध रोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया तथा जन जागरुकता रैली भी निकाली गयी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली थे मुख्य अतिथि महोदय ने सभी जवानों एवं ऑफिसरो प्रकृति को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए अपने जन्मदिन शादी के सालगिरह एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक वृक्ष लगाने के लिए बताया ।
95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने कैंपस एवंके कैंपस के आसपास एरिया में लगभग 501 पौध रोपण किया एवं उसे सुरक्षित रखने की भी जिम्मेदारी ली गई ।
कार्यक्रम में 95 बटालियन के कृष्ण जयसवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी नितिंद्र नाथ द्वितीय कमान अधिकारी उमाकांत ओझा उप कमांडेंट अनुपम सिंह सहायक कमांडेंट एवं बटालियन के राजपत्रित अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks