
एटा –एटा थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा दहेज के लिए हत्या का प्रयत्न करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा दहेज के लिए हत्या का प्रयत्न करने के मामले में थाना अवागढ़ पर पंजीकृत *मुअस–85/2023 धारा 498a, 323, 504, 307, भादवि व ¾ डीपी एक्ट* में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.प्रदीप उर्फ शेर सिंह पुत्र राकेश कुमार निवासी नगला चित्तर थाना अवागढ़ एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उप निरीक्षक विपिन कुमार
- आरक्षक जितेंद्र सिंह
- आरक्षी अमरजीत सिंह।