पहली बरसात में ही सड़क बन गया ताल

पहली बरसात में ही सड़क बन गया ताल

रायबरेली दीनशाहगौरा गदागंज दीनशाहगौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदई चरूहार मैं आज पहली बरसात से ही नालियां और सड़क बरसात के पानी से बजबजाने लगी खुद सड़क एक तालाब के रूप में देखी जा सकती लोगों के घर के नालियों का पानी निकलना भी दूभर हो रहा है अस्वच्छता का पंचायत में अंबार लगा हुआ है जगह-जगह कूड़े के ढेर पटे होने के कारण बरसात का पानी सड़क से गुजर रहा है लोगों के आने-जाने में असुविधाऐं हो रही हैं पंचायत के वरिष्ठ नागरिक भिखारी लाल मिश्रा ने बताया कि आज जो बारिश हुई है उसने ग्राम प्रधान की पोल खोल दी ग्राम में कहीं भी नालियों का निर्माण व साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई जिससे घर का पानी बाहर और बाहर का पानी घरों में पहुंच रहा है जिसकी छाया झलक की फोटो से ज्ञात होता है कि ग्राम पंचायत चदईं चरुहारअव्यवस्था का शिकार है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks