
अवैध कब्जे के मामले में सपा नेता रामेश्वर व जुगेंद्र पर मुकदमा दर्ज
एटा, । सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा दोनों बेटों पर भी एफआईआर दर्ज हो गई। जमीन पर अवैध कब्जा तथा फायर करने के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पीड़ित ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मलावन के गांव लालडुंडवारा निवासी रमेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनकी जमीन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव निवासी प्रेमनगर कोतवाली नगर ने गुंडागर्दी के बल पर अवैध कब्जा कर लिया था। आरोप है कि 25 जनवरी को इनके गिटीं वाले प्लाट पर वह जमीन का कब्जा मांगने गए। वहां पहले से जुगेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह, इनके बेटे प्रमोद यादव, सुबोध यादव निवासी प्रेमनगर, विनोद यादव निवासी अज्ञात बैठे थे। कब्जा लेने की बात कहने पर आग-बबूला हो गए। सभी ने मिलकर पिटाई की। थोड़ी दूर बैठे प्रमोद यादव ने तमंचा से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित को जानकारी हुई। दोनों भाई जेल में हैं। इसके बाद उनमें हिम्मत जगी है। पीड़ित ने थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।