एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते आज दिनांक 28.06.2023 को विभिन्न मामलों में सजाएं हुई है जिनका विवरण निम्नवत है।

- अभियुक्तगण 1. करतार सिंह पुत्र ओमप्रकाश 2. नरेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश 3. रवेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश 4. भूरे उर्फ कायम सिंह पुत्र देव सिंह 5. ज्ञान सिंह पुत्र देव सिंह समस्त निवासीगण ग्राम नरहरा थाना कोतवाली देहात एटा संबंधित मुअसं0– 331/ 2000 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0 थाना कोतवाली देहात को दोषी पाते हुए मा0 न्यायालय सत्र न्यायधीश एटा द्वारा आजीवन कारावास व 32000 रुपए के अर्थदंड से दण्डित किया है।
- एक बाल अपचारी को संबंधित मुअसं– 46/22 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना को0 नगर एटा को दोषी पाते हुए मा0 न्या0 किशोर न्याय बोर्ड एटा द्वारा अभियुक्त को 1 वर्ष राजकीय संप्रेषण ग्रह में ठहरने व ₹500/–अर्थदंड से दंडित किया गया।
- अभियुक्त नरेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी नरहरा थाना कोतवाली देहात एटा संबंधित मु0अ0सं0 359/2000 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना को0 देहात एटा को दोषी पाते हुए मा0 न्याया0 डीजे कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त को 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं 5000/- अर्थदंड से दंडित किया गया