बाल मजदूरी का करें दमन,
बच्चों को लौटाएं उनका बचपन

सोनभद्र

बाल मजदूरी का करें दमन,
बच्चों को लौटाएं उनका बचपन

थाना एएचटीयू एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में बाल श्रम उन्मूलन उत्सव का चलाया गया अभियान, पम्पलेट चस्पा व वितरित कर किया जागरुक – उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेशानुसार चलाये जा रहे *बाल श्रम अभियान उन्मूलन उत्सव* अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक /नोडल अधिकारी एएचटीयू के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 28.06.2023 को एएचटीयू एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा *बाल श्रम उन्मूलन उत्सव अभियान* के दौरान जनपद सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पडने वाली दुकानों/ढाबों व रोडवेज बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बाल श्रम, बाल बन्धुआ मजदूरी व बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चेकिंग की गयी । इस दौरान कोई भी बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति करते हुए नही पाया गया । थाना एएचटीयू प्रभारी द्वारा दुकानदारों व ढाबों के मालिकों को कडी हिदायत दी गयी कि कोई बाल श्रमिक से कार्य पर न लगाये, पकडे जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी । उक्त अभियान के सम्बन्ध में थाना एएचटीयू प्रभारी द्वारा जनपद सोनभद्र की दुकानदारों व ढाबों के मालिकों को नाबालिक बालकों से मजदूरी कार्य न कराने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये गये । थाना एचटीयू की टीम द्वारा बाल श्रम की रोकथाम हेतु मिष्ठान भण्डारों, होटलों, ढाबों आदि स्थानों पर पम्पलेट चस्पा कर बाल श्रम न कराये जाने हेतु जागरूक किया गया। *इस अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री रामजी यादव, उ0नि0 श्री हरिदत्त पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य व जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओआरडब्ल्यू से शेषमणि दुबे उपस्थित रहे ।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks