गोवंश की तस्करी करने वाले 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11 राशी गोवंश किया गया बरामद

सोनभद्र

थाना ओबरा पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11 राशी गोवंश किया गया बरामद ~पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.06.2023 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर व अन्य संचार साधनो की सूचना पर ग्राम कनहरा के गुलरिहवा नाला के पास से गोवंश की तस्करी हेतु ले जा रहे 11 राशि गोवंश को बरामद कर मौके से 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-141/2023 धारा 3/5A/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. हिफाजत हुसेन उर्फ बाबा पुत्र कादिर मुहम्मद निवासी कनहरा, थाना ओबरा, सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष ।
  2. छोटई अगरिया पुत्र रामसुन्दर अगरिया निवासी कनहरा टोला मझौली, थाना ओबरा, सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष ।
  3. कुन्नू लाल पुत्र जवाहिर अगरिया निवासी झरकटिया, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र करीब 23 वर्ष ।
  4. राम बिचारे पुत्र छोटक निवासी कनहरा टोला मझौली, थाना ओबरा, सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-

  1. 11 राशि गोवंश ।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

  1. उ0नि0 संजय सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
  2. उ0नि0 बाल किशुन, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
  3. हे0का0 लल्लन यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
  4. हे0का0 कृष्ण जी राठौर, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
  5. का0 राम सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
  6. का0 आशीष वर्मा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks